रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार युवती को रौंदा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम तेज रफ्तार का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला, जब ओई मजरे कुटी गांव के पास एक बेकाबू बाइक सवार ने साइकिल से घर लौट रही 27 वर्षीय युवती पिंकी तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंकी सड़क किनारे खून से लथपथ बेसुध पड़ी मिलीं, जबकि बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग निकला।

लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर-2 रेफर कर दिया गया। घटना स्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर आरोपी बाइक सवार की पहचान की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। कुंदनगंज से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी दोनों पैदा कर दी हैं। फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में पिंकी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *