नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं को दी सुरक्षा की सीख, जागरूकता से बढ़ाया आत्मविश्वास

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स
दिनांक: 15 अक्टूबर 2025

गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद गोण्डा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

थानाध्यक्ष श्री अभय सिंह के मार्गदर्शन में म0 उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने ई.सी.सी. मेला परिसर, थाना नवाबगंज में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रत्येक थाने में “मिशन शक्ति केंद्र” स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और परामर्श से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं — 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 108 (एंबुलेंस सेवा)। साथ ही ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए पैम्पलेट्स वितरित किए गए। टीम ने उन्हें यह प्रेरणा दी कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

कार्यक्रम के दौरान म0 उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने कहा कि “मिशन शक्ति सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि यह हर महिला की आत्मनिर्भरता और सम्मान की पहचान है।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना और उसका प्रयोग करना ही उनकी वास्तविक ताकत है।

 

इस मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना की और कहा कि इससे समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। कई बालिकाओं ने भी बताया कि ऐसे अभियान उन्हें आत्मरक्षा और आत्मविश्वास सिखाते हैं।

थाना नवाबगंज की एंटी रोमियो टीम ने युवाओं को यह संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं होगी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के नारे गूंजते रहे — “नारी शक्ति, नारी सम्मान — सुरक्षा है हमारी पहचान!
थाने की मिशन शक्ति टीम में म0 उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह, आरक्षी अभिषेक यादव-2, महिला आरक्षी प्रांशी यादव और रोशनी देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना नवाबगंज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल जागरूकता का प्रतीक नहीं था, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम रहा। पुलिस की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि अब हर महिला सुरक्षित है, जागरूक है और अपने अधिकारों को जानती है।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *