भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: सरकारी ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्जा

Share this news

रिपोर्टर: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली
तारीख: 10 जून 2025

रायबरेली/सलोन।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया है। अवना सदरा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर किये गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तहसील दिवस के दौरान शिकायत की थी कि गांव की गाटा संख्या 358/044 पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया है। शिकायत की पुष्टि के लिए उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम को जांच में लगाया।

जांच के बाद रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन ने अविलंब कार्रवाई करते हुए मौके पर बुलडोजर भेजा और अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया। इस कार्यवाही में स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई, जिससे किसी प्रकार की अशांति न हो।

उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आएगा और दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कार्यवाही के बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ईमानदार लोगों को राहत मिलेगी और भूमाफियाओं में डर पैदा होगा।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *