नयनपुर की रंजना सिंह ने रौशन किया अयोध्या का नाम, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दी पीएचडी की उपाधि

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

दिनांक: 14 अक्टूबर 2025

अयोध्या। जनपद के तारुन क्षेत्र के नयनपुर गांव की रहने वाली रंजना सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से नई मिसाल कायम की है। सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें संस्कृत विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

रंजना सिंह के पति प्रशांत सिंह ने बताया कि वे इस समय हिंदू इंटर कॉलेज, रुदौली में कार्यरत हैं और उन्होंने महाकवि कालिदास के काव्यों के लोकधर्म: एक समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। रंजना की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में नगर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पांडेय, सौरभ शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। रंजना सिंह की यह सफलता अयोध्या जिले के लिए गौरव का क्षण बन गई है और इससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।


Share this news
  • Related Posts

    क्या आपने देखा है बदलता हुआ डाकघर? सूरत में पोस्टमास्टर जनरल का दौरा बना चर्चा का विषय?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स डाकघर—जिसे कभी केवल चिट्ठियों और मनीऑर्डर तक सीमित माना जाता था—आज तेजी से modern service system में बदल रहा…


    Share this news

    दिनदहाड़े मिट्टी खोद रहे थे ट्रैक्टर, अचानक पहुंचे अफसर और मच गया हड़कंप—आखिर कब तक चलता रहता ये खेल?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को लेकर आखिरकार तहसील प्रशासन हरकत में नजर…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *