वजीरगंज गोण्डा: राजस्व टीम और पुलिस ने मिलकर चकमार्ग से हटवाया कब्ज़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

गोण्डा जिले के वजीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम रूपीपुर में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण विवाद का आखिरकार निपटारा कर दिया गया। प्रशासनिक सख्ती और पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को चकमार्ग से अवैध कब्ज़ा हटवा दिया गया।

इस कार्रवाई में तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय, थाना वजीरगंज पुलिस बल, कानूनगो ज्ञान दास समेत पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 970/0012 श्रेणी के चकमार्ग पर बने अवैध निर्माण व कब्ज़े को हटवाकर रास्ता आमजन के लिए खोल दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस कब्ज़े के कारण आवागमन में बड़ी समस्या हो रही थी। खेतों और गाँव के बीच का मुख्य मार्ग बाधित होने से किसानों और राहगीरों को अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। लेकिन अब प्रशासन की सक्रियता से रास्ता पूरी तरह से मुक्त हो गया है।

तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि Public Right of Way किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुनः कब्ज़ा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने की इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि अब न केवल किसानों के खेतों तक पहुंच आसान होगी बल्कि गाँव में आपसी आवागमन भी सुचारु रूप से हो पाएगा।


Share this news
  • Related Posts

    क्या एक क्रिकेट मैच से मिट सकती है लाइलाज बीमारी?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली जिले के शिवगढ़ ब्लॉक में रविवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां क्रिकेट के मैदान में सिर्फ…


    Share this news

    रहस्यमयी सवाल—क्या स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है, वहीं अगर डर और जातिगत नफरत…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *