रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स
महराजगंज, । क्षेत्र के पूरे सुब्बा मजरे सीवन गांव निवासी 30 वर्षीय बाइक सवार लवलेश पुत्र रामनरायन शुक्रवार देर शाम रायबरेली से घर लौटते समय थुलवांसा के पास एक अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि लवलेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए तत्काल उन्हें सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शनिवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लवलेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद महराजगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के पिता रामनरायन सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम hit and run केस में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज सहित अन्य technical evidence खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।