गोंडा: तरबगंज में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

गोंडा जनपद के तरबगंज तहसील क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। ग्राम दुर्जनपुर परगना डुमसर के मजरा कोरियन पुरवा में दोपहर करीब एक बजे आकाशीय बिजली गिरने से 71 वर्षीय अन्नते पुत्र वाले की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय और नायब तहसीलदार बेलसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर इसे दैवी आपदा माना गया है। प्रशासन ने परिजनों को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली गिरने की आवाज और चमक इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहमकर घरों से बाहर निकल आए। मानसून सीजन में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के समय खेतों और खुले मैदानों में न जाएं, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

यह हादसा फिर से याद दिलाता है कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सतर्कता और सुरक्षा उपाय कितने जरूरी हैं।


Share this news
  • Related Posts

    क्या एक क्रिकेट मैच से मिट सकती है लाइलाज बीमारी?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली जिले के शिवगढ़ ब्लॉक में रविवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां क्रिकेट के मैदान में सिर्फ…


    Share this news

    रहस्यमयी सवाल—क्या स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है, वहीं अगर डर और जातिगत नफरत…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *