रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स
गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जफरापुर का शुक्रवार को तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था, छात्राओं की पढ़ाई और अनुशासन पर बारीकी से नजर डाली।
तहसीलदार ने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्राओं की शिक्षा केवल सैद्धांतिक (theoretical) न होकर व्यवहारिक (practical) भी होनी चाहिए, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और स्वास्थ्य के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने भोजन व्यवस्था और हॉस्टल की स्थिति की भी जांच की। तहसीलदार महोदय ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को hard work और discipline अपनाने की सलाह दी।