Kadak Times

स्वास्थ्य सेवा के सात स्वर्णिम वर्ष: रायबरेली एम्स का 7वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

रायबरेली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने सातवें स्थापना दिवस को आज पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया। एम्स परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में चिकित्सा जगत से जुड़े अधिकारी, डॉक्टर, स्टाफ, छात्र-छात्राएं और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। आज ही के दिन एम्स रायबरेली की नींव रखी गई थी और बीते सात वर्षों में यह संस्थान क्षेत्र के लोगों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभरा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने संस्थान की अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीमित समय में एम्स रायबरेली ने मरीजों को पहले से कहीं अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आज यहां आधुनिक जांच, उन्नत इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को मिल रही हैं, जिससे रायबरेली सहित आसपास के जिलों के लोगों को बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी कम हुई है।

डॉ. अमिता जैन ने यह भी कहा कि किसी भी मेडिकल संस्थान को पूर्ण रूप से विकसित होने में समय लगता है और एम्स रायबरेली को देश के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों की पंक्ति में लाने के लिए अभी करीब 20 वर्षों की निरंतर मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की मेहनत को एम्स की प्रगति की असली ताकत बताया।


Share this news
Exit mobile version