राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम साथिया केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर कार्यक्रम

Share this news

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम साथिया केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट : सन्दीप मिश्रा,रायबरेली

रायबरेली। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम साथिया केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम साथिया केंद्र के परामर्शदाता विजय कुमार राय द्वारा जिला अस्पताल रायबरेली व ममता श्रीवास्तव परामर्शदाता जिला चिकित्सालय महिला द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में आए हुए बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों को रैली भी निकल गई व बच्चों को गोष्ठी के माध्यम से कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें बच्चों के द्वारा कला प्रतियोगिता एवं सवाल जवाब प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता मिश्रा उप प्रधानाचार्य सुनीता सिंह व सभी शिक्षकों द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-कर सवाल भी पूछे तथा दोनों परामर्शदाता द्वारा बच्चों को माहवारी दिवस के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया इस अवसर पर 122 छात्राओं ने
कार्यक्रम में भाग लिया जिसमे सभी बच्चों को सेनेटरी पैड तथा माहवारी दिवस के पंपलेट का भी वितरण किया तथा जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली की ओपीडी के हाल में किया गया इस अवसर पर मेट्रौन मैंम हॉस्पिटल मैनेजर अर्चना सिस्टर तथा समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आए हुए लाभार्थियों को विश्व महामारी दिवस के बारे में डॉक्टर फातिमा हुसैन तथा डॉक्टर सपना नोडल अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय ने माहवारी के महत्व के बारे में जानकारी दी आए हुए लाभार्थियों द्वारा सवाल जवाब भी पूछा गया आए वे लाभार्थियों को सैनिटरी पद तथा पंपलेट का वितरण किया गया इस अवसर पर 95 लोगों ने गोष्ठी में भाग लिया विजय कुमार राय द्वारा ओपीडी में भी बच्चों को अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के बारे में जानकारी दी ममता श्रीवास्तव द्वारा भी अपनी ओपीडी में अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के बारे में जानकारी दी।


Share this news
  • Related Posts

    क्या आपने देखा है बदलता हुआ डाकघर? सूरत में पोस्टमास्टर जनरल का दौरा बना चर्चा का विषय?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स डाकघर—जिसे कभी केवल चिट्ठियों और मनीऑर्डर तक सीमित माना जाता था—आज तेजी से modern service system में बदल रहा…


    Share this news

    दिनदहाड़े मिट्टी खोद रहे थे ट्रैक्टर, अचानक पहुंचे अफसर और मच गया हड़कंप—आखिर कब तक चलता रहता ये खेल?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को लेकर आखिरकार तहसील प्रशासन हरकत में नजर…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *