Kadak Times

ओवरलोड पर सख्ती, एआरटीओ प्रशासन की देर रात कार्रवाई—गन्ना क्रय केंद्र से चीनी मिल जा रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

गोंडा। सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर एआरटीओ प्रशासन ने देर रात्रि सख्त अभियान चलाया। थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत उत्तरीभवानी बजाज गन्ना क्रय केंद्र से कुंदरखी चीनी मिल यूनिट की ओर अपंजीकृत बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओवरहाइट और ओवरहैंगिंग लोड लेकर परिवहन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल पांच बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई।

एआरटीओ प्रशासन के अनुसार, ये वाहन न केवल पंजीकरण नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि अत्यधिक ऊंचाई और बाहर की ओर निकले लोड के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बन रहे थे। देर रात की गई इस checking drive के दौरान दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई और मानकों के विपरीत पाए गए वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।


Share this news
Exit mobile version