रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर मोहल्ले में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना के बाद घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे लूट की पुष्टि होती है। शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात से इलाके में fear और panic का माहौल है।





