Kadak Times

कजरी तीज पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा रायबरेली उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

रायबरेली। आज दिनांक 26 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज (कजरी तीज) का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दिन शाह गौरा सीएससी अध्यक्ष ज्ञान प्रताप अधीक्षक सहित पूरे स्टाफ की ओर से जिले की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके पतियों की लंबी उम्र तथा सुखमय जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई, जहां महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ व्रत कर धर्म और आस्था का पालन किया। पूरे शहर में तीज महोत्सव का वातावरण बना रहा और धार्मिक उत्साह साफ दिखाई दिया।


Share this news
Exit mobile version