Kadak Times

बारिशरायबरेली में जनसत्ता दल की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिखाई दमदार मौजूदगी

Share this news

रायबरेली | रिपोर्ट मायालक्ष्मी मिश्रा, उत्तर प्रदेश, Kadak Times
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के निर्देशानुसार रायबरेली जनपद में एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतापगढ़ और विधान परिषद सदस्य श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ ने की।

अपने संबोधन में गोपाल भैया ने कहा, “पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। हमें हर हाल में जनता के साथ खड़ा रहना है, तभी जनसत्ता दल की पहचान और ताकत बनी रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर जरूरतमंद के सुख-दुख में भी भागीदार बनना चाहिए।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार (बड़े भैया), ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह, मंडल व जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की जबरदस्त उपस्थिति ने साबित कर दिया कि जनसत्ता दल का जनाधार लगातार मज़बूत हो रहा है।


Share this news
Exit mobile version