Kadak Times

Google Meet पर DM के निर्देश में बाढ़ राहत कार्यों की High Level Review Meeting, लेखपालों को दिए गए सख्त आदेश

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

लखनऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील स्तर पर Google Meet के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने की, जिसमें बाहर चौकी में उपस्थित सभी लेखपाल वर्चुअल रूप से जुड़े। इस समीक्षा बैठक में बाढ़ से संबंधित समस्याओं और राहत कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य रूप से राशन किट वितरण, लंच पैकेट वितरण, नाव संचालन, भूसा वितरण, मेडिकल जांच और साफ-सफाई व्यवस्था जैसे विषयों पर लेखपालों से रिपोर्ट ली गई। तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि राहत कार्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता तक Ground Level Support पहुँचाने का जरिया है।

लेखपालों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समय पर Survey, Relief Distribution और Public Feedback सुनिश्चित करें। साथ ही मेडिकल टीमों की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी लगातार होती रहे।


Share this news
Exit mobile version