Kadak Times

गोंडा तरबगंज में बाढ़ का कहर, तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने खुद किया Boat से राहत वितरण

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के ब्यौधा माझा गांव में बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चारों तरफ पानी ही पानी होने से ग्रामीणों का रोज़मर्रा का जीवन प्रभावित है। इस आपदा के बीच प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा है।

तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय शुक्रवार को खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने हालात का जायज़ा लिया और बोट (Boat) के माध्यम से ग्रामीणों को लंच पैकेट व अन्य आवश्यक सामान वितरित कराया। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर थोड़ी राहत दिखी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और नाव ही अब एकमात्र सहारा है। प्रशासन का यह कदम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वहीं तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि हर प्रभावित परिवार तक भोजन और जरूरी सामान पहुँचाया जाएगा।

यहां बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन ने Appeal किया है कि ग्रामीण अफवाहों से बचें और किसी भी Emergency स्थिति में तुरंत संपर्क करें।


Share this news
Exit mobile version