Kadak Times

गोंडा में प्रशासनिक कार्रवाई : 2 लाख बकाया पर किसान की जमीन कुर्क, लाल झंडी गाड़ी गई

Share this news

रिपोर्ट आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश : Kadak Times 

गोंडा।
परिवार न्यायालय के आदेश पर 2 लाख रुपए के बकाया को लेकर गोंडा जिले में रविवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर बाकीदार कन्हैया लाल पुत्र अयोध्या निवासी लिदेहना ग्रांट, परगना नवाबगंज, तहसील तरबगंज की अचल संपत्ति कुर्क कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 552 मि, 225 मि और 221 की जमीन को 17 अगस्त 2025 को लाल झंडी लगाकर जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि जमा न होने तक यह जमीन प्रशासनिक कब्जे में रहेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय संग्रह अमीन अंबिका प्रसाद, संग्रह अमीन अंकित कुमार पांडेय तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई तहसीलदार आशुतोष पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है कि अब प्रशासन बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि बकाया राशि की वसूली में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।


Share this news
Exit mobile version