गन्ना किसान पर बड़ी कार्रवाई, बैंक का 3.32 लाख बकाया, खेत में लगी लाल झंडी

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स
तरबगंज, गोंडा | 22 अगस्त 2025

तरबगंज तहसील क्षेत्र में बकायेदारों पर प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ रही है। 22 अगस्त 2025 को तहसील तरबगंज के संग्रह अमीन रामगोपाल सिंह ने बाकेदार राजकुमार पुत्र रामभवन, निवासी ग्राम पकवान गांव पर कार्यवाही की।

सूत्रों के अनुसार, राजकुमार पर यस बैंक बेलसर का लगभग ₹3,32,766 (तीन लाख बत्तीस हजार सात सौ छाछठ रुपये) बकाया है। बैंक द्वारा आरसी प्रपत्र 36 जारी होने के बाद भी उन्होंने भुगतान नहीं किया। इस पर राजस्व विभाग ने उनके गन्ने के खेत में लाल झंडी लगाकर संकेत दिया कि यदि शीघ्र बकाया राशि जमा नहीं की गई तो आगे की कठोर कार्यवाही जैसे खेत की नीलामी या भूमि कुर्की भी हो सकती है।

इस कदम से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब प्रशासन और बैंक बकायेदारों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं देगा। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि कर्ज समय पर चुकाना बेहद आवश्यक है, अन्यथा खेत में लाल झंडी लगना आने वाले बड़े नुकसान की ओर संकेत है।


Share this news
  • Related Posts

    क्या एक क्रिकेट मैच से मिट सकती है लाइलाज बीमारी?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली जिले के शिवगढ़ ब्लॉक में रविवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां क्रिकेट के मैदान में सिर्फ…


    Share this news

    रहस्यमयी सवाल—क्या स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है, वहीं अगर डर और जातिगत नफरत…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *