रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स
शंकरपुर, रायबरेली। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी श्री पंकज त्यागी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को online fraud, cyber safety और digital awareness के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक से बचने और किसी भी cyber incident की तुरंत शिकायत करने की सलाह दी। छात्रों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों को समझा।





