ब्लू माउंट ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त दवाओं का भी वितरण

Share this news

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

कनकपुर, गोंडा। ब्लू माउंट ग्लोबल स्कूल, कनकपुर (गोंडा) में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष Health Checkup Camp का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वजन, लंबाई, आंखों की जांच तथा सामान्य बीमारियों से संबंधित परीक्षण शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि किसी भी बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी इस तरह के awareness programmes और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करता रहेगा।

स्वास्थ्य शिविर में शिक्षकों का भी सहयोग रहा, जिन्होंने बच्चों को जांच प्रक्रिया में मदद की। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *