जगतपुर में अवैध कटान का काला खेल: नीम के पेड़ों पर ठेकेदार का आरा, वन विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश कड़क टाइम्स

जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीर का पुरवा गांव इन दिनों चर्चा में है, जहां दिनदहाड़े अवैध पेड़ कटान का खेल जारी है। ताजा मामला नीम के पेड़ों के अवैध कटान का है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ठेकेदार अभय बिना किसी परमिशन के गांव-गांव घूमकर नीम के पेड़ों को कटवा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की इस हरकत पर वन विभाग और थाना पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। आरोप है कि मोटी रकम लेकर विभागीय अधिकारी आंख मूंद लेते हैं और हरे-भरे पेड़ों का सफाया कर दिया जाता है। सवाल उठता है कि आखिर वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध काम कैसे चल सकता है।

सामने आई तस्वीरें साफ बताती हैं कि अब तक कई कीमती नीम के पेड़ काटे जा चुके हैं। ग्रामीणों में नाराजगी है और वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस अवैध कटान के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।

यह मामला केवल एक गांव का नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।


Share this news
  • Related Posts

    क्या एक क्रिकेट मैच से मिट सकती है लाइलाज बीमारी?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली जिले के शिवगढ़ ब्लॉक में रविवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां क्रिकेट के मैदान में सिर्फ…


    Share this news

    रहस्यमयी सवाल—क्या स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है, वहीं अगर डर और जातिगत नफरत…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *