अभिषेक तिवारी का मास्टरप्लान – पंचायत चुनाव में हर वार्ड में गूंजेगा अपना दल (एस) का नाम

Share this news

Report: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, Kadak Times

रायबरेली |
राजनीतिक माहौल में जोश भरते हुए अपना दल (एस) के नए सदर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट ने संगठन को जीत की राह दिखाने के लिए खास रणनीति का ऐलान किया। PWD अतिथि गृह में आयोजित इस मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोनकर एडवोकेट और वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिराज ‘साजन भाई’ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक का संचालन खुद अभिषेक तिवारी ने किया और पंचायत चुनाव में वार्ड-वॉर स्ट्रैटेजी पर विस्तार से चर्चा की।

पंचायत चुनाव को लेकर टारगेट सेट

अभिषेक तिवारी ने कहा –
“हमारा मिशन साफ है – सदर विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में अपना दल (एस) की मौजूदगी और मजबूत पकड़। हर वार्ड में ऐसे पदाधिकारी होंगे, जो जनता के साथ हर वक्त खड़े रहें।”

उन्होंने युवाओं को चुनावी मोर्चे पर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज का युवा ही कल का नेतृत्व करेगा और पंचायत चुनाव में जीत की कुंजी बनेगा”।

संगठन के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता एकजुट

बैठक में आज का युवा मंच जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, जिला सचिव धीरज कुमार, वरिष्ठ नेता डॉ. सलीम साहब, महिला नेत्री सरोज गौतम, पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव और भावी प्रधान प्रत्याशी रवि यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने Ward to Ward Network, Booth Level टीम और Door-to-Door Campaign पर फोकस करने का संकल्प लिया।

स्ट्रॉन्ग ऑर्गनाइजेशन की तैयारी

अभिषेक तिवारी ने कहा –
“हम सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं, बल्कि पूरे साल जनता के बीच रहेंगे। पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे, ताकि जनता को असली विकल्प नज़र आए।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, लोकल मुद्दों को प्रचारित करने और महीने में एक बार संगठनात्मक समीक्षा बैठक करने की सलाह दी।

पंचायत चुनाव बनेगा पावर शो

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक साथ नारा लगाया – “हर वार्ड में अपना दल (एस)” और पंचायत चुनाव को मिशन मोड में लड़ने का वादा किया।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *