रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स
गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र स्थित की पुण्य धरा पर 1 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज आयोजन स्थल का अंतिम चरण का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया, जिसमें यह साफ दिखाई दिया कि हर व्यवस्था को पूरी निष्ठा, श्रद्धा और सुव्यवस्थित ढंग से अंतिम रूप दिया जा चुका है। परिसर का प्रत्येक कोना आने वाले दिनों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था और संस्कारों की अनुभूति करा रहा है।
आपको बताते चलें कि इस राष्ट्रीय कथा महोत्सव के अंतर्गत आगामी 1 जनवरी से 8 जनवरी तक सतगुरु रीतेश्वर जी महाराज की कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व नंदिनी निकेतनम में मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, ध्वनि, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग एवं सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस संबंध में जानकारी देते हुए केसरगंज सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय कथा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक संस्कारों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
राष्ट्रीय कथा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन चुका है। 1 जनवरी से प्रारंभ होने वाला यह महोत्सव जनपद गोंडा को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
#राष्ट्रीय_कथा_महोत्सव
#RashtriyaKathaMahotsav
#सनातन_संस्कृति #आध्यात्मिक_चेतना
#युवा_शक्ति #ज्ञान_विज्ञान
#गोंडा #नंदिनी_निकेतनम
#HappyBirthdayNetaji





