छठ पूजा पर प्रशासन सतर्क, एएसपी संजीव कुमार सिंह ने राजघाट घाट पर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

रायबरेली। छठ पूजा के शुभ अवसर पर आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट स्थित छठ पूजा स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और जनभावना से जुड़ा त्योहार है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घाटों पर की गई साफ-सफाई, रोशनी की व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतज़ामों की जानकारी ली। साथ ही पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मौके पर मौजूद अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी तत्परता से व्यवस्था संभालते नजर आए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु शांति और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

जिला पुलिस की यह तैयारी दर्शाती है कि Rae Bareli Police हर त्यौहार पर जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर और सक्रिय है।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *