ठेकेदारों ने पेड़ों पर चलाया आरा, वन विभाग चुप, अफसरों की आंखें बंद!

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव छोटी भटौली और बिसनुपुर में इन दिनों जंगलों का अस्तित्व खतरे में है। यहां ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम दिनदहाड़े अवैध कटान (Illegal Tree Cutting) किया जा रहा है और वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार रबी गोलू द्वारा छोटी भटौली गांव में महुआ, अर्जुन और हर्रा के कई पेड़ काट दिए गए। वहीं बिसनुपुर गांव में रबी यादव और सुशील पटेल नामक ठेकेदारों ने गुलर और शीशम के पेड़ बिना अनुमति के गिरवा दिए। यही नहीं, छोटी परारी गांव में ठेकेदार एस.पी. सिंह ने भी दबंगई दिखाते हुए गुलर, अर्जुन और हर्रा के पेड़ों पर आरा चलवा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार गांव-गांव घूमकर नीम, शीशम और गुलर जैसे पेड़ों को काट रहे हैं, और जब कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो उसे डराया-धमकाया जाता है। लोगों का आरोप है कि इन ठेकेदारों का थाना पुलिस और वन विभाग से गहरा रिश्ता है, इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बताया जा रहा है कि अधिकारी मोटी रकम लेकर आंख मूंदे बैठे हैं और अवैध कटान का खेल खुलेआम चल रहा है।

ग्रामीणों द्वारा खींची गई तस्वीरें यह साबित करती हैं कि क्षेत्र में दर्जनों पेड़ काटे जा चुके हैं। जमीन पर गिरे ये पेड़ प्रशासनिक लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। यह Illegal Logging Racket न सिर्फ पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।


Share this news
  • Related Posts

    बेटी के जन्मदिन की खुशी लेने निकले थे, रास्ते में क्या हो गया कि सड़क बन गई हादसे की वजह?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। कभी-कभी जिंदगी एक पल में ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।…


    Share this news

    क्या संत नरहरी दास की भक्ति से बदलेगा स्वर्णकार समाज का भविष्य?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली। जब किसी समाज को दिशा और आत्मबल की जरूरत होती है, तब इतिहास और आस्था से जुड़ी विभूतियां मार्गदर्शन…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *