कजरी तीज व्रत पर महिलाओं का उत्साह, डॉ. आर.बी. यादव ने दिया स्वास्थ्य संदेश

Share this news

रिपोर्ट: माया लक्ष्मी मिश्रा, रायबरेली

रायबरेली। सोमवार को पूरे जनपद में कजरी तीज व्रत का उल्लास देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। परंपरागत रूप से यह व्रत बिना जल और अन्न ग्रहण किए दिनभर किया जाता है।

सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। शहर और ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों ने तीज के पर्व को और भी विशेष बना दिया।

इसी अवसर पर जिला अस्पताल रायबरेली के सीनियर लैब0टेक्नोलॉजिस्ट पैथोलॉजी विभाग डॉ. आर.बी. यादव ने महिलाओं को विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कजरी तीज व्रत धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, लेकिन व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। लंबे समय तक निर्जला व्रत रखने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए व्रत समाप्ति के बाद हल्का और पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

डॉ. यादव ने महिलाओं को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि त्योहार और स्वास्थ्य का संतुलन ही जीवन को सार्थक बनाता है।


Share this news
  • Related Posts

    क्या एक क्रिकेट मैच से मिट सकती है लाइलाज बीमारी?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स रायबरेली जिले के शिवगढ़ ब्लॉक में रविवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां क्रिकेट के मैदान में सिर्फ…


    Share this news

    रहस्यमयी सवाल—क्या स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

    Share this news

    Share this newsरिपोर्ट: संदीप मिश्रा, रायबरेली, उत्तर प्रदेश, कड़क टाइम्स सरकारी स्कूल, जहां बच्चों को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है, वहीं अगर डर और जातिगत नफरत…


    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *